द्रव्य(Matter) क्या है – परिभाषा, उदाहरण और अवस्थाएं

author
0 minutes, 17 seconds Read

द्रव्य(Matter) क्या है – परिभाषा, उदाहरण और अवस्थाएं

प्रश्न 1. द्रव्य(Matter) क्या है ? इसकी कितनी अवस्थाएँ होती हैं ? उदाहरण सहित अन्तर स्पष्ट कीजिए।

द्रव्य(Matter) क्या है ?

द्रव्य – “द्रव्य वह वस्तु है जो स्थान घेरता है, जिसमें द्रव्यमान तथा भार होता है और जो परिवर्तन का विरोध करता है । द्रव्य का अनुभव ज्ञानेन्द्रियों द्वारा किया जा सकता है। ” जैसे- मेज, किताब, वायु, जल आदि । द्रव्य प्रत्येक वस्तु ( ठोस,द्रव या गैस ) में विद्यमान होता है।

इसकी कितनी अवस्थाएँ होती हैं ?

द्रव्य की अवस्थाएँ-द्रव्य की तीन अवस्थाएँ होती हैं- ठोस, द्रव तथा गैस।
ठोस (Solid) – “द्रव्य की वह भौतिक अवस्था जिसमें आकार तथा आयतन दोनों निश्चित होते हैं, ठोस कहलाती है।” जैसे-लोहा,पत्थर,लकड़ी आदि ।

द्रव (Liquid) – “द्रव्य की वह भौतिक अवस्था जिसमें आयतन निश्चित, परन्तु आकार अनिश्चित होता है, द्रव कहलाती है।” जैसे-जल,दूध,मिट्टी का तेल आदि ।

गैस (Gas) – “द्रव्य की वह भौतिक अवस्था जिसमें आकार तथा आयतन दोनों ही अनिश्चित होते हैं,गैस कहलाती है।” जैसे-वायु,जलवाष्प,धुआँ आदि ।

  द्रव्य(Matter) क्या है
ठोस, द्रव और गैस में अन्तर

उदाहरण सहित अन्तर स्पष्ट कीजिए।

ठोस, द्रव और गैस में अन्तर

गुण ठोस (Solid) द्रव (Liquid) गैस (Gas)
आकारइनका आकार निश्चित होता है।इनका आकार निश्चित नहीं होता है, परन्तु इन्हें जिस बर्तन में रखा जाता है उसी का आकार ग्रहण कर लेते हैं।इनका आकार निश्चित नहीं होता है, परन्तु इन्हें जिस बर्तन में रखा जाता है,उसी का आकार ग्रहण कर लेती हैं।
आयतनइनका आयतन निश्चित होता है।इनका आयतन निश्चित होता है।इनका आयतन निश्चित नहीं होता है ।
बहने का गुणये बहते नहीं हैं।ये ऊपर से नीचे की ओर बहते हैं।ये प्रत्येक दिशा में बहती है।
दाब का प्रभावइनको बहुत कम दबाया जा सकता है।इनको ठोस की अपेक्षा अधिक दबाया जा सकता हैं।इनको सबसे अधिक दबाया जा सकता है।
ऊष्मा का प्रभावये गर्म करने पर सबसे कम बढ़ते हैं।ये गर्म करने पर ठोस की अपेक्षा अधिक बढ़ते हैं।ये गर्म करने पर सबसे अधिक फैलती हैं।
कणों में गतिइनके कणों में सबसे कम गति होती है।इनके कण ठोस की अपेक्षा अधिक गतिशील होते हैं।इनके कण बहुत अधिक गतिशील होते हैं।
कणों में ऊर्जाइनके कणों में बहुत कम ऊर्जा होती है।इनके कणों में ऊर्जा अधिक होती है।इनके कणों में ऊर्जा बहुत अधिक होती है।
अन्तरा-अणुक स्थानइनके कणों के बीच अन्तरा-अणुक स्थान बहुत कम होता हैइनके कणों के बीच अन्तरा-अणुक स्थान ठोस की अपेक्षा अधिक होता हैइनके कणों के बीच अन्तरा-अणुक स्थान सबसे अधिक होता है।
अन्तरा-अणुक आकर्षण-बलइनके कणों के बीच अन्तरा-अणुक आकर्षण-बल प्रबल होता है।इनके कणों के बीच अन्तरा-अणुक आकर्षण-बल ठोस की अपेक्षा कम होता है।इनके कणों के बीच अन्तरा-अणुक आकर्षण-बल नहीं के बराबर होता है।
हिमांक और घनत्वइनका हिमांक और घनत्व अधिक होता है।इनका हिमांक और घनत्व ठोस की अपेक्षा कम होता|इनका हिमांक और घनत्व सबसे कम होता है।
द्रव्य(Matter) क्या है

*क्रांतिक ताप (Critical temperature) – “प्रत्येक गैस का एक ऐसा निश्चित ताप होता है जिसके ऊपर चाहे कितना भी दाब लगाया जाए गैस द्रवित नहीं होती। इस ताप को गैस का क्रांतिक ताप कहते हैं।” जैसे-CO, का क्रांतिक ताप 31°C, O, का -119°C तथा H, का – 242°C है।

द्रव्य(Matter) क्या है

द्र ये भी पढ़े…. व्य(Matter) क्या है

द्रव्य(Matter) क्या है | द्रव्य(Matter) क्या है

Similar Posts

Leave a Reply