रसायन विज्ञान से आप क्या समझते हैं ? इसकी शाखाएँ कौन-कौन सी हैं?

author
0 minutes, 11 seconds Read

रसायन विज्ञान से आप क्या समझते हैं ?

प्रश्न – रसायन विज्ञान से आप क्या समझते हैं ? इसकी शाखाएँ कौन-कौन सी हैं?
अथवा
रसायन विज्ञान का वर्गीकरण कीजिए।

उत्तर : रसायन विज्ञान-विज्ञान की वह शाखा जिसके अन्तर्गत पदार्थों की संरचना, संघटन, गुण-धर्म तथा उनमें होने वाले विभिन्न परिवर्तनों का अध्ययन किया जाता है, रसायन विज्ञान’ कहलाती है। रसायन विज्ञान की शाखाएँ-अध्ययन की सुविधा के आधार पर रसायन विज्ञान को निम्नलिखित शाखाओं में वर्गीकृत किया गया है

(A) शुद्ध रसायन (Pure chemistry)

(B) व्यावहारिक अथवा अनुप्रयुक्त रसायन (Applied chemistry)

(A) शुद्ध रसायन : – शुद्ध रसायन को निम्नलिखित उपशाखाओं में विभाजित किया गया है

  1. अकार्बनिक रसायन —इसके अन्तर्गत सभी तत्वों (कार्बन को छोड़कर) और उनके यौगिकों के बनाने की विधि,गुण-धर्म,उपयोग तथा संघटन आदि का अध्ययन किया जाता है
  2. कार्बनिक रसायन–इसके अन्तर्गत कार्बन के यौगिकों का विस्तृत अध्ययन किया जाता है ।
  3. भौतिक रसायन-इसके अन्तर्गत रासायनिक अभिक्रियाओं के नियमों तथा सिद्धान्तों का अध्ययन किया जाता है।
  4. जैव रसायन-इसके अन्तर्गत जीवधारियों में होने वाली रासायनिक अभिक्रियाओं तथा जन्तुओं एवं वनस्पतियों से प्राप्त पदार्थों का अध्ययन किया जाता है ।
  5. वैश्लेषिक रसायन इसके अन्तर्गत पदार्थों के गुणों के आधार पर उनकी पहचान तथा मात्रा निर्धारित करने की विधियों का अध्ययन किया जाता है।

(B) व्यावहारिक रसायन : – व्यावहारिक रसायन विज्ञान को निम्नलिखित उपशाखाओं में विभाजित किया जा सकता है

  1. औद्योगिक रसायन-इसके अन्तर्गत जीवनोपयोगी पदार्थों; जैसे—कपड़ा, सीमेण्ट, प्लास्टिक, काँच, साबुन, वार्निश,पेन्ट,चीनी आदि के औद्योगिक निर्माण की विधियों एवं नियमों का अध्ययन किया जाता है
  2. कृषि रसायन इसके अन्तर्गत कृषि तथा उसके उपयोगी पदार्थों जैसे- उर्वरक, खनिज लवणों आदि का अध्ययन किया जाता है
  3. मृदा रसायन-इसके अन्तर्गत भूमि की रासायनिक प्रकृति का अध्ययन किया जाता है।
  4. खनिज रसायन-इसके अन्तर्गत खनिजों की रासायनिक प्रकृति (संघटन आदि) का अध्ययन किया जाता है
  5. खाद्य रसायन-इसके अन्तर्गत खाद्य पदार्थों का संघटन तथा उनमें मिलावट आदि का अध्ययन किया जाता है।
  6. युद्ध रसायन-इसके अन्तर्गत युद्ध में काम आने वाली सामग्री आदि का अध्ययन करते हैं।
  7. अपराध रसायन-इसके अन्तर्गत रक्त, पसीना, कपड़े आदि का रासायनिक अध्ययन करके वास्तविक अपराधी को पकड़ा जाता है।
  8. औषधि रसायन-इसके अन्तर्गत रोगों के उपचार में प्रयुक्त होने वाले रासायनिक द्रव्यों का अध्ययन किया जाता है।
  9. अन्तरिक्ष रसायन-इसके अन्तर्गत वायुयानों में काम आने वाले ईंधनों, उनके बनाने में काम आने वाली सामग्री तथा अन्तरिक्ष यात्रियों के वस्त्रों के बनाने में काम आने वाली सामग्री आदि का अध्ययन किया जाता है।
  10. नाभिकीय रसायन-इसके अन्तर्गत परमाणु के नाभिक में होने वाले परिवर्तनों का अध्ययन किया जाता है नाभिकीय विखण्डन तथा नाभिकीय संलयन इसके उदाहरण हैं।

रसायन विज्ञान से आप क्या समझते हैं ?

ये भी पढ़े….

Similar Posts

Leave a Reply