what is rusting |जंग लगने की क्रिया विधि

author
0 minutes, 38 seconds Read

what is rusting |जंग लगने की क्रियाविधि

what is rusting
what is rusting

प्रश्न – जंग लगने की क्रियाविधि लिखिए। जंग लगने की दर को प्रभावित करने वाले कारक तथा इसकी रोकथाम के उपाय लिखिए।

Write the process of rusting. What are the factors that affect the rate of rusting and write its preventive measures.

 उत्तर- जंग लगने की क्रियाविधि आयरन (लोहे, Fe) का ऑक्सीजन तथा नमी की उपस्थिति में संक्षारण जंग लगना कहलाता है। जब आयरन आर्द्र वायु के सम्पर्क में रहता है तो इसकी सतह पर बनने वाले लाल-नारंगी पदार्थ को जंग (rust) कहते हैं। जंग की रासायनिक संरचना Fe2o3. xH2O होती है। जंग Fe2O3 तथा Fe(OH)3 का मिश्रण होता है जो प्राय: भूरा (brown) होता है। मिश्रित फैरस ऑक्साइड तथा फैरिक ऑक्साइड (Fe3O4 = Fe2O3 + FeO) के कारण बना जंग काला होता है।

4Fe + 302 + 3H2O → Fe203 + 2Fe(OH)             

 जंग का लगना एक ऑक्सीकरण अभिक्रिया है। इससे सम्बन्धित अभिक्रियाएँ निम्न प्रकार प्रदर्शित कर सकते हैं 

Fe→ Fe3+ + 3e.          …ऑक्सीकरण

 O2 +2e → 2O2- (ऑक्साइड आयन)

1/2O2 + H2O+2e→ 2OH.  …अपचयन अपचयन

2Fe3+ +3O2-→ Fe2O3 (फैरिक ऑक्साइड).  …….अपचयन

Fe3++ 3OH → Fe(OH)3 (फैरिक हाइड्रॉक्साइड)

जंग छिद्रयुक्त तथा कोमल होता है। यह आयरन धातु पर नहीं चिपकता; अत: इसे सरलतापूर्वक पृथक् किया जा सकता है। इसके पश्चात् धातु के अन्दर के भाग पर जंग पुन: लग जाता है। फलत: जंग लगना ऐसा प्रक्रम है जो निरन्तर होता रहता है और इसमें आयरन धातु पूर्ण रूप से नष्ट हो जाती है।

 जंग लगने की दर को प्रभावित करने वाले कारक जंग लगने की दर को प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित हैं

(i) वायु में ऑक्सीजन तथा नमी दोनों की उपलब्धता। 

(ii) आयरन से कम अभिक्रियाशील धातुओं का इसके सम्पर्क में रहना।

 (iii) पानी में लवणों; जैसे–नमक (NaCl) का घुला होना। 

(iv) पानी में अम्लीय गैसों; जैसे-CO2 तथा SO2 का घुला होना।

जंग लगने की रोकथाम जंग के लगने को रोकने के लिये लोहे को ऑक्सीजन या नमी या दोनों के सम्पर्क में आने से रोकना अत्यावश्यक होता है। जंग लगने को रोकने की निम्न विधियाँ हैं

(i) लोहे की सतह पर पेन्ट, वार्निश या ग्रीस लगाकर।

(ii) तोहे पर जिंक की परत चढ़ाकर (by galvanisation)। 

(iii) लोहे ५ टिन, केिल, क्रोमियम आदि की परत चढ़ाकर।

 (iv) लोहे में C तथा Cr मिलाकर मिश्रधातु (स्टेनलेस स्टील) बनाकर।

what is rusting |जंग लगने की क्रियाविधि

ये भी पढ़े….

Similar Posts

Leave a Reply